Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

‘अगले लोकसभा चुनाव में जीतेंगे सभी 29 सीटें’; पीएम मोदी के नेतृत्व पर सीएम मोहन यादव का बड़ा दावा

10

भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लोकतांत्रिक (all 29 seats will win ) इतिहास में सबसे लंबे समय सेवा करने वाले प्रधानमंत्री के रूप में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल के गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की और पीएम की लंबी उम्र की कामना की। सीएम ने पीएम के कार्यकाल को ‘मील का पत्थर’ करार देते हुए उनके गवर्नेंस मॉडल की सराहना की।

all 29 seats will win  – मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में देश को सुशासन दिया है और देश-विरोधी ताकतों व दुश्मनों से सख्ती से निपटे हैं। उन्होंने आगे कहा, “आजादी के बाद इतने लंबे समय तक प्रजातांत्रिक तरीके से चुने गए नेता के रूप में कार्य करना एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। प्रधानमंत्री ने न केवल देश के भीतर सुधार किए, बल्कि वैश्विक मंच पर भी भारत की स्थिति को अत्यंत सशक्त बनाया है।”

इसे भी पढ़ें – सरकारी नौकरी के लिए ‘दो बच्चों’ की सीमा खत्म; मोहन सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को बड़ी राहत

आगामी चुनावों को लेकर उत्साहित सीएम मोहन यादव ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने भाजपा की कार्य संस्कृति की तारीफ करते हुए कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता जीत के लिए समर्पित है।

 राज्यसभा नामांकन विवाद पर कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “यह पूरा घटनाक्रम कांग्रेस की अपनी बुनियादी लापरवाही का नतीजा है। सालों तक राजनीति में रहने के बाद यदि कोई नामांकन फॉर्म सही से नहीं भर सकता, तो यह उनकी अपनी अंदरूनी नाकामी और हार के डर का परिणाम है।”

Comments are closed.