Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

महिला बाल विकास अधिकारी पर लोकायुक्त का छापा; 9 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा

8

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में भ्रष्टाचार निरोधक लोकायुक्त टीम ने महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान (Indore Lokayukta Raid) जो संपत्ति सामने आई, उसने अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। प्राथमिक जांच में अधिकारी के पास 9 करोड़ रुपए से अधिक की बेनामी संपत्ति होने का खुलासा हुआ है।

इसे भी पढ़ें – सरकारी नौकरी के लिए ‘दो बच्चों’ की सीमा खत्म; मोहन सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को बड़ी राहत

Indore Lokayukta Raid – लोकायुक्त की टीम जब अधिकारी के इंदौर स्थित घर पर पहुंची, तो वहां का नजारा देखकर टीम दंग रह गई। तीन मंजिला इमारत के भूतल (ग्राउंड फ्लोर) पर कई दुकानें और एक जिम संचालित पाया गया। लोकायुक्त निरीक्षक आशुतोष मिठास ने बताया कि तीसरे फ्लोर पर स्थित आवास से संपत्ति से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

 30 साल की नौकरी और अकूत संपत्ति

लक्ष्मी नारायण कंडवाल पिछले 30 सालों से महिला बाल विकास विभाग में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं। वे हाल ही में (5 दिन पहले ही) इंदौर में संयुक्त संचालक के रूप में पदस्थ हुए थे। इससे पहले वे रतलाम और झाबुआ जैसे जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। लोकायुक्त के अनुसार, इतने वर्षों के सेवाकाल में उनके द्वारा बनाई गई यह संपत्ति उनकी ज्ञात आय के स्रोतों से कहीं अधिक है।

 जांच के घेरे में बैंक खाते और बड़े ट्रांजेक्शन

लोकायुक्त की टीम को छापेमारी के दौरान 13 रजिस्टर्ड टाइटल वाली जमीनें, पीथमपुर के पास कृषि भूमि और कमर्शियल प्लाटों के कागजात मिले हैं। टीम अब उनके सभी बैंक खातों की जांच कर रही है और पिछले कई वर्षों में किए गए बड़े वित्तीय लेनदेन (Transactions) की कुंडली खंगाली जा रही है।

Comments are closed.