Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

बरनाला को कल मिलेगा अपना पहला मेयर; सीनियर डिप्टी मेयर के पद को लेकर सस्पेंस बरकरार

8

बरनाला के लिए कल का दिन बेहद ऐतिहासिक होने वाला है। नगर निगम के इतिहास में पहली बार शहर को अपना निर्वाचित मेयर मिलने जा रहा है। 11 जून को नगर निगम स्थित लाइब्रेरी हॉल में नवनिर्वाचित पार्षदों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें मेयर के नाम पर मुहर लगेगी। सत्ताधारी पक्ष के पास स्पष्ट बहुमत है, जिसके (Barnala will get first mayor) चलते मेयर की कुर्सी पर उनकी जीत लगभग तय है।

Barnala will get first mayor – इस पूरे चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि सत्ता पक्ष केवल ‘मेयर’ का चुनाव करवा रहा है, जबकि ‘सीनियर डिप्टी मेयर’ और ‘डिप्टी मेयर’ के पदों को फिलहाल खाली रखा गया है। सूत्रों के अनुसार, इन पदों के लिए कई दावेदारों के बीच खींचतान चल रही थी, जिससे पार्टी के भीतर बगावत का खतरा पैदा हो गया था। आंतरिक कलह को थामने और संगठन की एकता बनाए रखने के लिए ही शीर्ष नेतृत्व ने यह समझदारी भरा कदम उठाया है।

इसे भी पढ़ें – पंजाब में सरकारी बसें हुई ठप; रोडवेज और PRTC कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल से यात्रियों को भारी परेशानी

इस रणनीति के पीछे आगामी विधानसभा चुनावों की आहट साफ महसूस की जा रही है। ऐसे नाजुक समय में सत्ता पक्ष किसी भी सूरत में घर में फूट नहीं पड़ने देना चाहता। पार्टी नेतृत्व हर छोटे-बड़े फैसले को बेहद सावधानी और फूंक-फूंककर ले रहा है, ताकि गुटबाजी से बचा जा सके।

 बरनाला की नई उम्मीदें और विकास का सपना

बरनाला के नगर कौंसिल से नगर निगम बनने का सफर एक बड़ी उपलब्धि है। शहरवासियों को अब नए मेयर से ढेर सारी उम्मीदें हैं। लोगों का मानना है कि निगम बनने के बाद सड़कों की हालत, सीवरेज व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और शहर की सफाई व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं में तेजी से सुधार होगा और बरनाला विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

Comments are closed.