Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

Jamshedpur Crime: परसुडीह में अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

8

जमशेदपुर के परसुडीह थाना इलाके के करनडीह लाइन टोला में मंगलवार देर रात एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मोहन हांसदा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से (suspicion of illicit relationship) ओडिशा का रहने वाला था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मोहन हांसदा की जयराम मुर्मू से गहरी दोस्ती थी और उसका अक्सर जयराम के घर आना-जाना था। इसी बीच जयराम को अपनी पत्नी और मोहन के बीच अवैध संबंध का शक हुआ, जिससे घर में अक्सर कलह होती थी। मंगलवार, 9 जून की देर रात मोहन जब जयराम के घर पहुंचा, तो इसी शक को लेकर उनके बीच तीखी बहस हुई। गुस्से में आकर जयराम ने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया।

इसे भी पढ़ें – बरही हत्याकांड: विक्की सोनी की गोली मारकर हत्या, बिहार से गिरफ्तार हुए अपराधी; जानें पूरा मामला

पत्नी के जाने के बाद घर पर मौजूद मोहन और जयराम के बीच विवाद और बढ़ गया। गुस्से में आपा खो चुके जयराम ने घर में रखी भारी स्टील की डेकची से मोहन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मोहन के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

suspicion of illicit relationship – घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन, खून से सनी स्टील की डेकची और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी जयराम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Comments are closed.