Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

शादी के 10 साल बाद मां बनीं दिव्यांका त्रिपाठी; जुड़वा बेटों की पहली झलक शेयर कर फैंस को किया इमोशनल

2

मुंबई : टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज ‘मदरहुड’ को एंजॉय कर रही हैं। 26 मई को जुड़वा बेटों को जन्म देने के बाद, दिव्यांका ने हाल ही में अपने नन्हे शहजादों की पहली झलक सोशल मीडिया पर साझा की है। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर (Divyanka Tripathi Motherhood) जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो बेहद प्यारी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वे अपने दोनों बेबी बॉयज को गोद में लिए हुए दुलार करती नजर आ रही हैं। एक फोटो में दिव्यांका अपने बच्चे को प्यार से चूमते हुए दिख रही हैं। तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने बेहद इमोशनल कैप्शन लिखा, “मुझे चुनने के लिए शुक्रिया।” हालांकि, उन्होंने अभी अपने बेटों का चेहरा प्रशंसकों से छिपा कर रखा है।

इसे भी पढ़ें – अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर खर्च हुए 1.5 करोड़; जानें क्यों खास है ये इवेंट?

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 8 जुलाई 2016 को भोपाल में शादी की थी। शादी के पूरे 10 साल बाद इस कपल को माता-पिता बनने का सौभाग्य मिला है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद से ही फैंस उनके नन्हे मेहमानों की झलक पाने के लिए बेताब थे, जो अब पूरी हुई है।

Divyanka Tripathi Motherhood – दिव्यांका और विवेक अपनी इस नई पारी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अपनी शादी के एक दशक बाद मिली इस बड़ी खुशी के लिए कपल लगातार भगवान का शुक्रिया अदा कर रहा है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस, साथी कलाकार और करीबी उन्हें पैरेंटहुड में प्रवेश करने पर ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।

Comments are closed.