Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

हिसार की बेटी मधु वर्मा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गोल्ड; 78 देशों के खिलाड़ियों को दी मात

10

हिसार : गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप में हिसार की बेटी मधु वर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर देश और शहर का नाम रोशन किया है। 4 जून से 8 जून तक चली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 78 देशों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें मधु ने सीनियर एज ग्रुप (Madhu Verma won gold) के ‘ट्विस्टिंग बॉडी इवेंट’ में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

Madhu Verma won gold – मधु वर्मा पिछले 7-8 वर्षों से लगातार योग का अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में योग के एक पीरियड के दौरान उन्हें इस विधा में रुचि हुई। आज वही रुचि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक में बदल गई है। मधु के नाम कई बड़ी उपलब्धियां हैं, जिनमें 2021 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में गोल्ड, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में ब्रॉन्ज और 2025 की एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें – कुरुक्षेत्र में कुदरत का कहर; तेज तूफान से 150 बिजली के खंभे और 100 पेड़ गिरे, भारी तबाही

अपनी सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योग को बढ़ावा देने वाली पहल को देते हुए मधु ने कहा, “योग केवल हमें स्वस्थ नहीं रखता, बल्कि यह करियर और खेल प्रतियोगिताओं में भी सफलता के रास्ते खोलता है।” उनका अब एकमात्र लक्ष्य योग को ओलंपिक खेलों का हिस्सा बनाना है। मधु ने युवाओं से अपील की है कि वे अपनी पढ़ाई के साथ-साथ योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।

🎉 हिसार में भव्य स्वागत और सम्मान

स्वर्ण पदक जीतकर घर लौटीं मधु का स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। पड़ोसियों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उन्हें मधु की इस उपलब्धि पर गर्व है। कॉलोनीवासियों ने इस होनहार खिलाड़ी को प्रोत्साहित करने के लिए 11 हजार रुपये की नकद राशि भी उपहार स्वरूप भेंट की।

Comments are closed.