Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

डा. मीनाक्षी सूद की संदिग्ध मौत; पति डा. पीयूष पर गंभीर आरोप, 2.5 करोड़ के लोन का खुलासा

10

 शहर की जानी-मानी चिकित्सक डा. मीनाक्षी सूद की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने चिकित्सा जगत और आम लोगों को झकझोर कर रख दिया है। मृतका के परिजनों ने उनके पति (suspicious death of Dr Meenakshi Sood) और ‘नैशनल आई केयर हॉस्पिटल’ के संचालक डा. पीयूष सूद के खिलाफ मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना, विवाहेतर संबंधों और बड़े स्तर पर वित्तीय धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

इसे भी पढ़ें – अब बिना OTP के नहीं बनेगा PUC सर्टिफिकेट; ट्रांसपोर्ट विभाग का नया अपडेट, जानें पूरी प्रक्रिया

suspicious death of Dr Meenakshi Sood  – परिजनों का दावा है कि डा. मीनाक्षी ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में अपने पति को एक अन्य युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब डा. पीयूष सूद का एक युवती के साथ मिलता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। परिजनों का कहना है कि इसी कारण डा. मीनाक्षी जुलाई 2025 से ही उनसे अलग रह रही थीं और तलाक लेने की तैयारी में थीं।

  2.5 करोड़ का फर्जी लोन और तनाव

इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़ा है। पिता प्रमोद कुमार ने बताया कि जब डा. मीनाक्षी अपने लिए मकान खरीदने बैंक पहुंचीं, तो पता चला कि उनके नाम पर 2.5 करोड़ रुपये का लोन चल रहा है, जिसके दस्तावेजों पर उन्होंने कभी हस्ताक्षर ही नहीं किए थे। इस खुलासे के बाद से वह अत्यधिक मानसिक तनाव में थीं।

Comments are closed.