Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

झामुमो की सक्रियता; विनोद पांडेय ने कहा- वोटर लिस्ट में नाम नहीं तो सरकारी योजनाओं से हाथ धो बैठेंगे लोग

13

जामताड़ा/पाकुड़ : झारखंड में आगामी चुनावों और मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने कमर कस ली है। पार्टी ने जामताड़ा और पाकुड़ में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची अपडेट करने की बारीकियां समझाईं। जेएमएम (JMM Training Camp) के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची में नाम होना न केवल लोकतांत्रिक अधिकार है, बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए भी अनिवार्य है।

इसे भी पढ़ें – मधुबन में पति-पत्नी की हत्या का खुलासा; भूमि विवाद और जादू-टोने के चलते 7 गिरफ्तार

JMM Training Camp  – प्रशिक्षण शिविरों को संबोधित करते हुए विनोद पांडेय ने कहा कि यदि SIR प्रक्रिया के दौरान किसी वास्तविक मतदाता का नाम सूची से कटता है, तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि नाम कटने का सीधा अर्थ है—राशन कार्ड सहित राज्य सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रह जाना। इसलिए बीएलओ (BLO) के साथ बेहतर समन्वय बनाकर सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना पार्टी की प्राथमिकता है।

🔥 राज्यसभा चुनाव पर सियासत गरम

मतदाता पुनरीक्षण के अलावा, विनोद पांडेय ने राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भाजपा पर राज्य का राजनीतिक माहौल खराब करने का आरोप लगाया। पांडेय ने चुनौती देते हुए पूछा कि भाजपा ने किस आधार पर निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन दिया है, जबकि इंडिया गठबंधन के पास पर्याप्त संख्या बल है और जीत तय है।

Comments are closed.