Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पंचायत वोटर लिस्ट में नाम नहीं; SDM ने कहा- आवेदन ही नहीं मिला

2

अमेठी : पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम पंचायत मतदाता सूची में न होने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पर स्थिति स्पष्ट करते हुए गौरीगंज की उप-जिलाधिकारी (SDM) प्रीति तिवारी ने कहा है कि उनका नाम सूची से ‘काटा’ नहीं गया है, क्योंकि वह पहले से ही पंचायत सूची में दर्ज ही नहीं था। उन्होंने बताया कि पिछली पंचवर्षीय (Smriti Irani’s name not in voter list) योजना के दौरान भी उनका नाम पंचायत सूची में नहीं था और इस बार भी नाम दर्ज कराने का कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था।

इसे भी पढ़ें – श्री राम मंदिर दान पात्र में चोरी की अफवाह पर गरमाया मामला; ट्रस्ट ने सीएम योगी से SIT जांच की मांग की

 Smriti Irani’s name not in voter list – प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पंचायत चुनाव की मतदाता सूची, विधानसभा और लोकसभा की सूची से पूरी तरह अलग होती है। स्मृति ईरानी गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र की मतदाता तो हैं, लेकिन पंचायत सूची में पंजीकरण की प्रक्रिया अलग है। SDM ने बताया कि चूंकि पिछली बार कोई आवेदन नहीं मिला था, इसलिए नाम जोड़ने का सवाल ही नहीं उठता था। हालांकि, अब नियमानुसार नाम जोड़ने के लिए पत्र प्राप्त हुआ है और प्रक्रिया पूरी होने पर नाम शामिल किया जाएगा।

 ग्राम प्रधान ने की नाम जोड़ने की मांग

प्रशासनिक स्पष्टीकरण के बाद, मेदन मवई गांव की ग्राम प्रधान बबिता मिश्रा ने निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर स्मृति ईरानी का नाम पंचायत मतदाता सूची में शामिल करने की औपचारिक मांग की है। ग्राम प्रधान का कहना है कि वे हमारे गांव की निवासी हैं, इसलिए उनका नाम पंचायत सूची में भी अनिवार्य रूप से दर्ज होना चाहिए।

Comments are closed.