Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ेगी लाखों की भीड़, भारी वाहनों पर रोक और ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

7

नैनीताल : नैनीताल जिले के भवाली-अल्मोड़ा मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस बड़े उत्साह से मनाया जाता है। महान संत बाबा नीम करौली महाराज द्वारा स्थापित इस आश्रम में इस बार 13 से 16 जून तक भारी भीड़ जुटने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए प्रशासन ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान (Kainchi Dham Mela) और शटल सेवा की व्यवस्था की है।

इसे भी पढ़ें – ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना

Kainchi Dham Mela – देहरादून, दिल्ली-NCR, मुरादाबाद और हरिद्वार से आने वाले वाहनों को न्यागांव तिराहा, लामाचौड़ और काठगोदाम होते हुए निर्धारित पार्किंग में भेजा जाएगा। यहाँ से श्रद्धालु शटल सेवा का उपयोग करके कैंची धाम तक पहुँच सकेंगे। नैनीताल, भीमताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ से आने वाले वाहनों के लिए खैरना पार्किंग, मेट्रोपोलियम और अन्य चिन्हित स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

 भारी वाहनों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

मेले की भीड़ को देखते हुए 13 जून (रात 11 बजे) से 16 जून (रात 11 बजे) तक भारी माल वाहनों के संचालन पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। केवल आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को ही विशेष अनुमति दी जाएगी। बसों और टैक्सियों के रूट में भी बदलाव किया गया है, जिसके अनुसार 14 जून दोपहर से 16 जून दोपहर तक बसें वैकल्पिक मार्गों (खुटानी बैंड/कवांरब) से संचालित होंगी।

 

 

 

Comments are closed.