Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

BJP की सहयोगी SBSP ने 32 सीटों पर ठोका दावा; आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी को घेरने की तैयारी

9

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात अभी से बिछने लगी है। भाजपा की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) ने चुनावी मैदान में उतरते हुए 32 सीटों पर अपनी दावेदारी पेश कर दी है। पार्टी का मुख्य फोकस समाजवादी पार्टी (SP) के गढ़ माने जाने वाले आजमगढ़ डिविजन पर है। SBSP के राष्ट्रीय (UP Assembly Election 2027) महासचिव अरुण राजभर ने घोषणा की है कि वे खुद अतरौलिया विधानसभा सीट से चुनावी ताल ठोकेंगे।

 सपा के ‘MY’ समीकरण को चुनौती

पार्टी प्रमुख और प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर लगातार अखिलेश यादव पर हमलावर हैं। वे आजमगढ़ में सपा के ‘मुस्लिम-यादव’ (MY) सोशल गठबंधन को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राजभर की यह रणनीति NDA के उस नैरेटिव को आगे बढ़ाने की है, जिसका (UP Assembly Election 2027) मकसद सपा के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नैरेटिव के प्रभाव को कम करना है।

 SBSP का चुनावी इतिहास और प्रभाव
    • 2022 का चुनाव: SBSP सपा के साथ गठबंधन में थी, 19 सीटों पर चुनाव लड़ा और 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पार्टी का दावा है कि सपा की उस जीत में ओम प्रकाश राजभर के वोट बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका थी।

    • 2017 का चुनाव: NDA के साथ रहते हुए पार्टी ने 8 सीटों पर चुनाव लड़ा और 4 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरुण राजभर का कहना है कि अब पूर्वी उत्तर प्रदेश में सपा को “सबक सिखाया जाएगा” और उनकी पार्टी पूरी ताकत के साथ आजमगढ़ में सक्रिय है।

       

 

 

Comments are closed.