Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

Monsoon Update : देशभर में मॉनसून की रफ्तार तेज; दिल्ली से लेकर बिहार-बंगाल तक बारिश का अलर्ट

7

नई दिल्ली : देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। जहाँ एक ओर राजधानी दिल्ली में उमस भरी गर्मी के बाद बादल छाए हुए हैं, वहीं दूसरी ओर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मॉनसून देश के कई (Monsoon Update) बड़े राज्यों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

 दिल्ली-NCR और उत्तर भारत का मौसम

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में 18-19 जून को ओलावृष्टि की आशंका है।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली का गोविंदपुरी अग्निकांड कोई हादसा नहीं, बल्कि खौफनाक साजिश; 3 की मौत के मामले में 4 गिरफ्तार

मौसम विभाग के मुताबिक, 16 जून तक मॉनसून आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और क्षेत्रों में पहुँच जाएगा। अगले 4-5 दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में भी मॉनसून की दस्तक की उम्मीद है। वहीं, 17 से 20 जून के बीच पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार और ओडिशा में भी भारी वर्षा के साथ तेज आंधी की चेतावनी दी गई है।

 पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत का हाल

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 18 से 21 जून के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। हालाँकि, (Monsoon Update) तेलंगाना के कुछ हिस्सों में अभी भी लू (Heatwave) चलने की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से परेशानी हो सकती है।

Comments are closed.