Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

41 लाख का गबन कर फरार हुई महिला कैशियर गिरफ्तार; स्टार मेकर ऐप पर उड़ाए लाखों

3

खरगोन : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (थिबगांव शाखा) में हुए 41.58 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। बैंक की कैशियर रितु गोस्वामी पर लगा लाखों का गबन का आरोप साबित होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी किसी रोमांचक फिल्म से कम नहीं रही, जिसे सुलझाने (Khargone Bank Scam) के लिए पुलिस को लंबी मशक्कत करनी पड़ी।

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित की थी। सूचना जुटाने के लिए पुलिसकर्मियों ने कई दिनों तक रिक्शा चालक का भेष धरा, किराना दुकान पर काम किया और इलाके के बच्चों के साथ क्रिकेट खेलकर स्थानीय गतिविधियों पर नजर रखी। दिल्ली के रोहिणी इलाके तक पुलिस की टीमें पहुँचीं, लेकिन आरोपी बार-बार लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रही थी। बढ़ते दबाव के चलते आखिरकार उसे आत्मसमर्पण करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें – भिंड में 10 दिनों में सुलझा महिला हत्याकांड; रेलवे टिकट और CCTV ने ऐसे पकड़ाया कातिल पति

Khargone Bank Scam – रितु गोस्वामी ने गबन की गई रकम का इस्तेमाल अपने परिवार के साथ हवाई यात्रा और दिल्ली घूमने में किया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उसने 35 लाख रुपये से अधिक की राशि ऑनलाइन सिंगिंग और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ‘स्टार मेकर’ पर खर्च कर दी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी धनराशि डिजिटल माध्यमों से कहाँ ट्रांसफर की गई।

कैसे पकड़ी गई धांधली?

बैंक अधिकारियों को जब खातों में गड़बड़ी का संदेह हुआ, तो मामले की जांच शुरू हुई। रितु ने अपने परिजनों को मोबाइल बंद रखने और बैंक से संपर्क न करने की हिदायत दी थी ताकि लोकेशन ट्रेस न हो सके। हालांकि, तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस उस तक पहुँचने में कामयाब रही। गिरफ्तारी के समय उसके पास से 1.49 लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और बैंक का आईडी कार्ड बरामद किया गया है।

Comments are closed.