Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार 5वीं बार बनने जा रहे हैं पिता; गर्लफ्रेंड ब्रुना ने वीडियो शेयर कर दी खुशखबरी

2

ब्राजील : फुटबॉल जगत के सुपरस्टार नेमार जूनियर के फैंस के लिए एक बड़ी और खुशी भरी खबर सामने आई है। नेमार जल्द ही 5वीं बार पिता बनने वाले हैं। यह खुशखबरी उनकी गर्लफ्रेंड ब्रुना बायनकार्डी ने अपने (become father for 5th time) आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा करके दी है। नेमार फिलहाल फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील की टीम के साथ मौजूद हैं, जहाँ ब्रुना भी उनके साथ हैं।

 वीडियो के जरिए साझा की खुशी

यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो में नेमार और ब्रुना के साथ-साथ नेमार की बेटियां मावी, मेल और बड़ा बेटा डावी लुक्का भी दिखाई दे रहे हैं। नेमार की बेटी मेल के जन्म के महज एक साल के भीतर ही परिवार में एक और नए सदस्य के आने की खबर से उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं।

इसे भी पढ़ें – Vidarbha Pro T20 League Final: पगारिया स्ट्राइकर्स बनी चैंपियन; आखिरी ओवर में संस्कार चावटे का कमाल

 become father for 5th time – लगातार चोटों से जूझ रहे नेमार के लिए यह फीफा वर्ल्ड कप 2026 काफी महत्वपूर्ण है। इसे उनका आखिरी वर्ल्ड कप भी माना जा रहा है। हालांकि, चोटिल होने के कारण वे मोरक्को के खिलाफ पहला मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि वे ब्राजील के तीसरे मैच में मैदान पर वापसी कर सकते हैं। फैंस को मैदान पर उनके जादुई प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार है।

 नेमार का बढ़ता परिवार

नेमार 5वीं बार पिता बनने जा रहे हैं, लेकिन ब्रुना बायनकार्डी के साथ यह उनका तीसरा बच्चा होगा। नेमार के कुल 5 बच्चों में से उनके अन्य बच्चे ब्राजीलियन मॉडल अमांडा किम्ब्रेली और अन्य रिश्तों से हैं। डावी लुक्का, मावी, मेल, हेलेना और अब आने वाले नए मेहमान के साथ नेमार का परिवार काफी बड़ा हो गया है।

 

 

 

 

Comments are closed.