Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

‘हॉन्टेड 3डी’ ने कंगना और मनोज बाजपेयी की फिल्मों को पछाड़ा; जानें 5वें दिन का कलेक्शन

12

नई दिल्ली : बॉक्स ऑफिस पर हाल ही में रिलीज हुई विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट’ ने सभी अनुमानों को गलत साबित करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। बिना किसी बड़े ‘बज’ या (Haunted 3D) सकारात्मक रिव्यूज के बावजूद, फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन भी अपनी कमाई की रफ्तार को बरकरार रखा है।

 5 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का कुल भारतीय कलेक्शन अब 13.35 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 15.67 करोड़ रुपये है। पांच दिनों का विवरण इस प्रकार है:

    • पहला दिन: 2.50 करोड़

    • दूसरा दिन: 3.25 करोड़

    • तीसरा दिन: 3.60 करोड़

    • चौथा दिन: 2.00 करोड़

    • पांचवां दिन: 2.00 करोड़

       

 अन्य फिल्मों के मुकाबले कैसी है स्थिति?

इस फिल्म ने अपने साथ रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों को कमाई के मामले में (Haunted 3D) काफी पीछे छोड़ दिया है। पांचवें दिन की कमाई पर नजर डालें तो स्थिति स्पष्ट है:

    • मैं वापस आऊंगा (वेदांग रैना-शरवरी वाघ): 1.65 करोड़ रुपये।

    • भारत भाग्य विधाता (कंगना रनौत): 65 लाख रुपये।

    • गर्वनर (मनोज बाजपेयी): 46 लाख रुपये।

       

 

 

Comments are closed.