Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

Jharkhand T20 League 2026: रांची टाइटंस बनी नई टेबल टॉपर; धनबाद डायमंड्स को हराकर हासिल की शानदार जीत

2

रांची : झारखंड T20 क्रिकेट लीग 2026 के सातवें दिन रांची टाइटंस ने धनबाद डायमंड्स को करारी शिकस्त देकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में (new table topper) खेले गए इस मुकाबले में रांची ने 192 रन के विशाल लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया।

धनबाद डायमंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राम रौशन शरण (58 रन, 24 गेंद) की बदौलत 191 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। जवाब में रांची टाइटंस के ओपनर आर्यन हुड्डा ने नाबाद 94 रन (55 गेंद) और शिखर मोहन ने 62 रन (37 गेंद) की धुआंधार पारी खेली। दोनों के बीच हुई 134 रनों की साझेदारी ने मैच को एकतरफा बना दिया और टीम ने 18.3 ओवर में जीत दर्ज कर ली। प्रिंस अनुराग मुर्मू (3/20) गेंदबाजी में सबसे सफल रहे।

 संथाल स्ट्राइकर्स ने दर्ज की सीजन की पहली जीत

दिन के पहले मुकाबले में संथाल स्ट्राइकर्स ने लीग की मजबूत टीम कोयलांचल सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत का स्वाद चखा। स्ट्राइकर्स की (new table topper) ओर से विवेक कुमार (64 रन) और प्रत्युष कुमार (3/17) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

 

Comments are closed.