Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं को बनाया शिकार; करोड़ों की ठगी करने वाला अनुज त्रिवेदी गिरफ्तार

6

सीतापुर/ग्रेटर नोएडा : वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनसे करोड़ों रुपये ठगने वाले एक शातिर ठग अनुज त्रिवेदी को महाराष्ट्र पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। मूल रूप से सीतापुर के मिश्रिख क्षेत्र के चंद्रावल गांव का रहने वाला अनुज, वर्षों से नाम बदलकर महिलाओं को निशाना (25 women cheated through matrimonial advertisements) बना रहा था। जांच में खुलासा हुआ है कि उसने कम से कम 25 महिलाओं को अपना शिकार बनाया है।

ठगी की शुरुआत वर्ष 2022 में ठाणे की एक बुजुर्ग महिला की शिकायत से हुई। अनुज ने विज्ञापन के जरिए उनकी 45 वर्षीय बेटी से संपर्क किया और 2019 में शादी कर ली। इसके बाद उसने नया मकान बनवाने के नाम पर 82 लाख रुपये हड़प लिए। इतना ही नहीं, फरवरी 2022 में एक रिश्तेदार की शादी का बहाना बनाकर वह पीड़िता से 33 तोला सोना लेकर रफूचक्कर हो गया। कुल मिलाकर उसने उस परिवार से 97 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।

इसे भी पढ़ें – दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- ‘बिना धुएं के आग नहीं निकलती’

 25 women cheated through matrimonial advertisements – महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार, अनुज बेहद शातिर है। उसने अजय अग्रवाल, संतोष सिंह, जयप्रकाश और रमेश चंद्र गुप्ता जैसे कई फर्जी नामों का इस्तेमाल किया। गिरफ्तारी के समय वह ग्रेटर नोएडा में ‘चंद्रप्रकाश त्रिवेदी’ के नाम से रह रहा था। पुलिस को उसके पास से फर्जी आधार कार्ड और कई मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।

 गार्ड से करोड़पति बनने का काला सच

अनुज का सफर करीब 27 साल पहले लखनऊ में एक सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर शुरू हुआ था। धीरे-धीरे उसने सिक्योरिटी एजेंसी और प्रॉपर्टी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली। लखनऊ में आलीशान कोठी, नैमिषारण्य में मकान और अपने गांव में एक स्कूल तक खोल लिया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि उसके बेटे की भूमिका इस नेटवर्क में क्या थी और उसने ठगी के पैसों को किन-किन संपत्तियों में निवेश किया है।

Comments are closed.