Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

Love Jihad Case Sonipat: सोनीपत में पहचान छिपाकर युवती से निकाह का मामला; SIT गठित, आरोपी सलमान गिरफ्तार

4

सोनीपत: शहर में एक युवती को झूठी पहचान बताकर प्रेमजाल में फंसाने और जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का मामला सामने आया है। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने हरियाणा धर्म परिवर्तन निवारण अधिनियम 2022 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

🕵️‍♂️ क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता पिता के अनुसार, सलमान नामक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर खुद को ‘अमित’ बताया था। विश्वास में लेने के बाद आरोपी युवती को बहला-फुसलाकर ले गया। आरोप है कि आरोपी ने बिहार जाकर युवती का धर्म परिवर्तन करवाया और एक मस्जिद में निकाह कर लिया। युवती 15 जून को घर से अचानक लापता हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की थी।

🔍 जांच में बड़ा खुलासा

पुलिस की सक्रियता के बाद आरोपी सलमान स्वयं युवती को लेकर कोट मोहल्ला पुलिस चौकी पहुंचा। मेडिकल जांच के बाद युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। रक्षक दल के प्रमुख मंजीत तिहाड़ा ने बताया कि आरोपी ने धर्म परिवर्तन और निकाह की बात स्वीकार की है, हालांकि उसने इस संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि 27 वर्षीय आरोपी सलमान पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। वह शहर के जटवाड़ा क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था।

🛡️ पुलिस की आगे की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या आरोपी किसी बड़े गिरोह से जुड़ा है। SIT यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने और कितनी युवतियों को अपनी झूठी पहचान से भ्रमित किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.