Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने की थी खौफनाक साजिश

11

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बकेवर क्षेत्र में हुई विजय निषाद की हत्या ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस की जांच में जो खुलासा हुआ, वह किसी फिल्म की पटकथा से भी अधिक डरावना है। एक (Fatehpur Crime News ) विवाहित महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने प्रेमी की न केवल हत्या की, बल्कि साक्ष्य मिटाने के लिए शव को आरी और ग्राइंडर से काटकर ठिकाने लगा दिया।

Fatehpur Crime News – पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मृतक विजय निषाद का एक विवाहित महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला का आरोप है कि विजय उसे लगातार परेशान कर रहा था और उसके निजी फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। इस ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने अपने पति के साथ मिलकर विजय को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा।

इसे भी पढ़ें – सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- ‘दोस्ती की आड़ में छुरीबाजी स्वीकार्य नहीं’

इस हत्याकांड का सबसे चौंकाने वाला पहलू आरोपियों द्वारा की गई इंटरनेट सर्च है। मुख्य आरोपी पति कामता निषाद ने हत्या से पहले गूगल और यूट्यूब पर अपराध जगत से जुड़ी तमाम जानकारियां जुटाई थीं। उसने ‘जेल कैसी होती है?’, ‘फांसी कब मिलती है?’ और ‘फांसी से पहले काला कपड़ा क्यों पहनाते हैं?’ जैसे सवाल सर्च किए थे। इससे साफ है कि आरोपी कानून के शिकंजे और सजा की गंभीरता से भली-भांति परिचित थे।

🚨 क्रूरता का अंत: सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी

हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने शव को कई टुकड़ों में काटकर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया था। पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों, मोबाइल डेटा और कड़ी पूछताछ के माध्यम से इस पूरी साजिश को बेनकाब किया। आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 

 

Comments are closed.