Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक, केदारनाथ-बद्रीनाथ में उमड़ा भक्तों का सैलाब

13

बाबा बर्फानी के दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे अमरनाथ यात्रियों के लिए इस साल भी एक मायूस करने वाली खबर है। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए प्रशासन ने लगातार दूसरे वर्ष भी अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर संचालन की अनुमति नहीं दी है। अधिकारियों के मुताबिक, अमरनाथ के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों की जरूरतों (Helicopter Service Banned) और हवाई निगरानी (एरियल सर्विलांस) को प्राथमिकता देने के लिए यह कड़ा फैसला लिया गया है। 

इसे भी पढ़ें – चार धाम यात्रा और वीकेंड पर पहाड़ों में भारी जाम; जोशीमठ में 30 किमी तक रेंग रहीं गाड़ियां

 Helicopter Service Banned – सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि नियमित कमर्शियल उड़ानों से सुरक्षा प्रबंधन प्रभावित हो सकता था, इसीलिए यह निर्णय लिया गया। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग पर चिकित्सा और आपातकालीन सेवाएं पहले से ज्यादा मजबूत की गई हैं। पूरे यात्रा रूट और बेस कैंपों की निगरानी अब ड्रोन और CCTV कैमरों के जरिए की जाएगी, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

🕉️ केदारनाथ-बद्रीनाथ में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ 

एक तरफ जहां अमरनाथ में इस बार पैदल यात्रा की चुनौती होगी, वहीं उत्तराखंड के चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का हुजूम सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब तक 10,50,670 (10.5 लाख से अधिक) श्रद्धालु बाबा केदार के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। वहीं, भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिए बद्रीनाथ धाम में 8,32,903 तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं। कुल मिलाकर 18 लाख से अधिक भक्त अब तक इन दोनों धामों के दर्शन कर चुके हैं।

 

 

 

Comments are closed.