Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

दिल्ली में मालवीय नगर हादसे के बाद बड़ा एक्शन; महिपालपुर के 250 होटलों पर लटकी सीलिंग की तलवार

5

दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) ने राजधानी में अवैध रूप से चल रहे होटलों और गेस्ट हाउसों के खिलाफ एक बड़ा और व्यापक जांच अभियान शुरू कर दिया है. इसके तहत दिल्ली के सबसे प्रमुख होटल हब माने जाने वाले महिपालपुर इलाके में हड़कंप मच गया है, जहां (sword of sealing hanging on 250 hotels) करीब 250 होटलों पर सीलिंग की तलवार लटक रही है.

 महिपालपुर में 400 में से 250 होटलों के पास वैध लाइसेंस नहीं 

वरिष्ठ अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, विशेष अभियान के तहत महिपालपुर में लगभग 400 छोटे-बड़े होटलों की तकनीकी जांच की गई. इस जांच के जो आंकड़े सामने आए हैं वो बेहद चौंकाने वाले हैं; इनमें से केवल 150 होटलों के पास ही दिल्ली नगर निगम का वैध लाइसेंस मिला, जबकि करीब 250 होटल बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से संचालित हो रहे थे. जांच में यह भी पाया गया कि इनमें से अधिकांश होटल ऐसे संकरे इलाकों में बने हैं जिनके आसपास की अप्रोच रोड (पहुंच मार्ग) की चौड़ाई निर्धारित 20 फुट (6 मीटर) से काफी कम है.

इसे भी पढ़ें – देश में मानसून की धमाकेदार एंट्री, केरल पहुंचे बदरा; दिल्ली-NCR में भारी बारिश से बदला मौसम

इस चौंकाने वाली संयुक्त जांच रिपोर्ट के सामने आने के तुरंत बाद एमसीडी कमिश्नर ने बिना वक्त गंवाए नियमों का उल्लंघन करने वाले ऐसे सभी होटलों के खिलाफ तत्काल सीलिंग कार्रवाई के कड़े आदेश जारी कर दिए हैं. निगम के अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि जिन होटलों को अप्रोच रोड की चौड़ाई कम होने या फायर सेफ्टी मानकों की कमी के कारण कभी लाइसेंस मिला ही नहीं था, वे रसूख के दम पर वर्षों से बिना प्रशासनिक अनुमति के अवैध रूप से (sword of sealing hanging on 250 hotels) संचालित हो रहे थे और पर्यटकों की जान जोखिम में डाल रहे थे.

Comments are closed.