Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

27 महीने बाद लौटे ऑली रोबिन्सन का महा-कमबैक; पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया तहलका

12

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. 4 जून से शुरू हुए इस टेस्ट मैच के पहले ही दिन दो ऐसे तेज गेंदबाजों का खतरनाक तांडव देखने को मिला, जिन्होंने इस मुकाबले के जरिए पूरे 27 महीने (सवा दो साल) बाद टेस्ट क्रिकेट में अपनी (Ollie Robinson returned) राष्ट्रीय टीम के लिए वापसी की है.

 रोबिन्सन-जैमीसन के जाल में फंसे बल्लेबाज 

ऑली रोबिन्सन और काइल जैमीसन, दोनों खिलाड़ियों ने ही अपना आखिरी आधिकारिक टेस्ट मैच फरवरी 2024 में खेला था. ऐसे में जून 2026 में जब उन्होंने फिर से व्हाइट जर्सी पहनकर टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा तो उनके बीच 27 महीने का लंबा अंतराल बीत चुका था. लॉर्ड्स में खेले जा रहे 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच का हाल ये है कि पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम बैकफुट पर आ गई है और उसने महज 61 रन पर अपने 6 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए हैं. वहीं इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 39.4 ओवरों में 140 रन बनाकर ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई.

 ऑली रोबिन्सन का करिश्माई ओवर 

27 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए ऑली रोबिन्सन ने जैसे ही रेड बॉल अपने हाथ में उठाई, मानो लॉर्ड्स के मैदान पर इतिहास रचने के लिए तैयार थे. उन्होंने मैच में अपना पहला ही ओवर ‘3 विकेट मेडन’ (Triple-Wicket Maiden) डाला. इसका मतलब यह है कि उन्होंने बगैर कोई रन दिए (0 रन) अपने कमबैक टेस्ट के पहले (Ollie Robinson returned) ही ओवर में तीन बड़े कीवी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.

 

Comments are closed.