Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

गूगल क्रोम का अब तक का सबसे बड़ा सिक्योरिटी अपडेट; रिकॉर्ड 429 खामियां हुईं ठीक

10

गूगल ने दुनिया के सबसे लोकप्रिय वेब ब्राउज़र ‘क्रोम’ के लिए अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक सुरक्षा अपडेट (Security Update) जारी कर दिया है. नए क्रोम 149 (Chrome 149) अपडेट में रिकॉर्ड 429 सिक्योरिटी कमजोरियों को पूरी तरह ठीक किया गया है, जिनमें 22 क्रिटिकल (अत्यंत संवेदनशील) खामियां भी शामिल हैं. राहत की बात (Google Chrome 149 Update) यह है कि गूगल के आधिकारिक बयान के अनुसार, इन कमजोरियों का फायदा उठाकर अब तक इंटरनेट पर किसी भी तरह के साइबर हमले को अंजाम नहीं दिया गया है.

इस बड़े सुरक्षा अपडेट के साथ यूजर्स को हाई-क्लास सिक्योरिटी के अलावा पीडीएफ (PDF) फाइलों में नोट्स लिखने और डिजिटल सिग्नेचर करने जैसे कई शानदार नए फीचर्स भी मिल रहे हैं. ऐसे में डेटा सुरक्षा और साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सभी स्मार्टफोन और कंप्यूटर यूजर्स के लिए जल्द से जल्द अपने ब्राउज़र को अपडेट करना बेहद जरूरी हो गया है.

इसे भी पढ़ें – आसुस ने लॉन्च किया दुनिया का पहला Wi-Fi 8 राउटर; मिलेगी 30Gbps की सुपरफास्ट स्पीड

क्रोम के आधिकारिक रिलीज ब्लॉग के अनुसार, गूगल ने क्रोम 149 के सिंगल पैच में कुल 429 सुरक्षा कमियों को दूर किया है, जो ब्राउज़र के इतिहास में किसी एक अपडेट में अब तक की सबसे बड़ी संख्या है. सुरक्षा की गंभीरता को देखते हुए इनमें से 22 कमजोरियों को ‘क्रिटिकल’ (Critical) कैटेगरी में रखा गया है, जबकि 87 हाई रिस्क, 226 मीडियम रिस्क और 94 लो रिस्क कैटेगरी की हैं.

Google Chrome 149 Update – गूगल का कहना है कि इनमें से 371 कमजोरियों की पहचान कंपनी की आंतरिक टीम ने खुद की, जबकि बाकी की खामियां दुनिया भर के बाहरी सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने खोजीं. इन स्वतंत्र शोधकर्ताओं को बग बाउंटी प्रोग्राम के तहत अब तक कुल 2.09 लाख डॉलर (करीब 1.75 करोड़ रुपये) का इनाम दिया गया है.

Comments are closed.