Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

उज्जैन का कुख्यात बदमाश काला बुंदेला गुजरात से गिरफ्तार; ड्रग्स तस्करी में चिमनगंज पुलिस का बड़ा एक्शन

16

उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन की चिमनगंज थाना पुलिस को नशा माफिया और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. चिमनगंज थाना क्षेत्र के चिन्हित और (Kala Bundela Arrest) कुख्यात बदमाश काला बुंदेला को पुलिस की एक विशेष टीम ने मादक पदार्थ एमडी (MD) की अवैध तस्करी के मामले में गुजरात राज्य से गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़ें – नरसिंहपुर में कटनी के 26 वर्षीय युवा मजदूर ने लगाई फांसी; जिला अस्पताल में तोड़ तोड़ा दम

 Kala Bundela Arrest – पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपित काला बुंदेला अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए काफी समय से गुजरात के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल द्वारका में नाम बदलकर छिपा हुआ था.उज्जैन पुलिस ने खुफिया इनपुट के आधार पर द्वारका में सटीक लोकेशन ट्रैक कर वहां अचानक दबिश दी और आरोपित को धर दबोचा. न्यायालय में पेश करने के बाद कोर्ट ने आरोपित को आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है.  

 गरोठ रोड पुलिया के नीचे हुई थी पहली बड़ी कार्रवाई 

इस पूरे ड्रग्स नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ते हुए चिमनगंज थाना पुलिस ने बीते 21 अप्रैल को गरोठ रोड पुलिया के नीचे सटीक मुखबिरी के बाद तगड़ी घेराबंदी की थी. इस दौरान पुलिस ने धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू पुत्र श्यामसिंह बुंदेला (उम्र 51 वर्ष, निवासी जनता कालोनी, आगर रोड, उज्जैन) को रोका था. तलाशी लेने पर आरोपित धर्मेंद्र के पास से 28 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (MD) बरामद की गई थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी गई थी. पुलिस की जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया आरोपित धर्मेंद्र बुंदेला क्षेत्र की सक्रिय और खूंखार बुंदेला गैंग का एक मुख्य सदस्य है तथा उज्जैन के कुख्यात और वांछित बदमाश जीतू बुंदेला का सगा भाई है.

Comments are closed.