Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के सवालों पर तोड़ी चुप्पी

4

बॉलीवुड : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ और फिल्मों के चुनाव को लेकर ‘बिजनेस माइंडेड’ कहा जाता है। उन पर आरोप लगते रहे हैं कि वे केवल पैसा कमाने के लिए फिल्में करते हैं। हालांकि, अक्षय की दरियादिली का एक बड़ा पहलू ऐसा है जो अक्सर लाइमलाइट से दूर रहता है। एक पुराने इंटरव्यू में एक्टर ने (actor broke his silence) इन तमाम आरोपों पर खुलकर अपनी राय रखी।

 चैरिटी को लेकर एक्टर का सेवा भाव

इंडिया टीवी के साथ इंटरव्यू में जब अक्षय से पूछा गया कि उन्होंने कैंसर पीड़ितों, शिक्षा और फ्लड रिलीफ के लिए 76 करोड़ रुपये से ज्यादा का दान दिया है, लेकिन वे इसका प्रचार क्यों नहीं करते? इस पर अक्षय ने बेहद विनम्र जवाब दिया। उन्होंने कहा, “मैं खुद अपने मुंह से कैसे बोलूं? अगर मैं ही अपनी तारीफ करने लगूं कि मैंने इतने पैसे दिए, तो मैं कितना बेवकूफ लगूंगा। लोगों की सेवा करने का मौका मिलना मेरा सौभाग्य है।”

 ‘सबसे ज्यादा टैक्स देने वाला सेलिब्रिटी’

जब अक्षय से उनके ‘मनी माइंडेड’ होने के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ इसका जवाब दिया। अक्षय ने कहा, “अगर पैसा कमाया है, तो लूट कर नहीं कमाया। मैंने मेहनत करके कमाया है। पिछले 8 साल से मैं फिल्म इंडस्ट्री का सबसे ज्यादा टैक्स देने वाला सेलिब्रिटी हूं। अगर काम करना और ईमानदारी से टैक्स भरना मनी माइंडेड (actor broke his silence) होने का सबूत है, तो मैं इसे स्वीकार करता हूं। पैसा जिंदगी का जरूरी हिस्सा है और व्यावहारिक होना पड़ता है।”

Comments are closed.