Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

हरियाणवी गायक और कॉमेडियन पेप्सी शर्मा का 38 वर्ष की उम्र में निधन; शोक की लहर

4

हरियाणा : हरियाणवी लोकसंगीत और मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध गायक, लाइव परफार्मर और कॉमेडियन पेप्सी शर्मा अब हमारे बीच नहीं रहे। मात्र 38 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका असामयिक निधन हो गया। अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें (Pepsi Sharma Passes Away) अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

🎤 रागनी जगत की एक सशक्त आवाज़ हुई खामोश

पेप्सी शर्मा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा की लोकसंगीत परंपरा के एक स्तंभ थे। उन्होंने गांवों की चौपालों, मेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी दमदार गायकी से लोकजीवन की भावनाओं को स्वर दिया। उनकी रागनियां किसान संघर्ष, ग्रामीण संवेदनाओं और पारिवारिक मूल्यों की सादगी का जीवंत चित्र पेश करती थीं।

🤝 सपना चौधरी के साथ जुगलबंदी के लिए थे मशहूर

रागनी जगत में पेप्सी शर्मा की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बिग बॉस फेम सपना चौधरी के साथ उनके ‘दो-चश्मी रागनी मुकाबले’ बेहद चर्चित थे। इन मुकाबलों को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ती थी। रागनी गायक सुभाष खटाना ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पेप्सी शर्मा सिर्फ एक गायक (Pepsi Sharma Passes Away) नहीं, बल्कि लोक संस्कृति के सच्चे संवाहक थे, जिनकी आवाज़ में इस मिट्टी की सोंधी महक बसी थी।

Comments are closed.