Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

महाकाल मंदिर में ‘पुष्पा’ स्टाइल में युवक का प्रवेश; सुरक्षाकर्मियों ने प्रोटोकॉल तोड़ खिंचवाईं सेल्फी

3

उज्जैन : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा मानकों को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। एक युवक, जो फिल्म ‘पुष्पा’ के गेटअप (साड़ी, नथनी, पायल और नींबू की माला) में था, मंदिर (young man entered in Pushpa style) के गर्भ गृह तक पहुँच गया। सबसे गंभीर बात यह है कि उसे रोकने के बजाय मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने उसे ‘प्रोटोकॉल’ के तहत दर्शन करवाए और उसके साथ सेल्फी भी ली।

young man entered in Pushpa style – वायरल वीडियो 5 फरवरी का है, जिसमें इंदौर निवासी अंकित आस्थेलिया ‘पुष्पा’ अवतार में मंदिर परिसर में घूमता नजर आ रहा है। सुरक्षाकर्मी न केवल उसे मानसरोवर गेट से अंदर ले गए, बल्कि गणेश मंडपम तक प्रोटोकॉल जैसा व्यवहार करते हुए दर्शन भी करवाए। वीडियो में सुरक्षाकर्मियों को हंसते-मुस्कुराते हुए और युवक के साथ वीडियो बनवाते साफ देखा जा सकता है, जो मंदिर समिति के स्पष्ट निर्देशों का सीधा उल्लंघन है।

  नियमों की धज्जियां और प्रशासनिक कार्रवाई

महाकालेश्वर मंदिर की मर्यादा के विपरीत हुई इस घटना ने स्थानीय श्रद्धालुओं और प्रबंधन पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। मंदिर के प्रशासक प्रथम कौशिक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित सुपरवाइजर को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उन्होंने कहा कि “वीडियो में नियमों की स्पष्ट अनदेखी दिख रही है। पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Comments are closed.