Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

100 करोड़ के GST धोखाधड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन; पंजाब, दिल्ली और यूपी में कई ठिकानों पर छापेमारी

3

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को एक बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए 100 करोड़ रुपये के कथित GST धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में (GST fraud case of 100 crore) व्यापक तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुल छह स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई।

इसे भी पढ़ें – गुरुद्वारा साहिब में बच्ची से दरिंदगी; चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ने किया दुष्कर्म

GST fraud case of 100 crore – जांच का मुख्य केंद्र पंजाब के आप सांसद संजीव अरोड़ा से जुड़ी कंपनी ‘हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड’ है। एजेंसी ने लुधियाना, जालंधर, बरेली और नोएडा स्थित आवासीय व व्यावसायिक परिसरों में तलाशी ली। अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं, जिनका एजेंसी गहन विश्लेषण कर रही है।

 अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप

इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और ED पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ED पंजाब में व्यापारियों को निशाना बना रही है। केजरीवाल ने दावा किया कि राज्य में व्यापारियों के यहाँ लगातार छापेमारी की जा रही है और पंजाब सरकार इस मुश्किल समय में अपने व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी है।

Comments are closed.