Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

सिमरित टावर में नाबालिग से छेड़छाड़; POCSO एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार

13

खरड़ : पंजाब के खरड़ स्थित सिमरित टावर में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग को फ्लैट के अंदर खींचकर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और (accused arrested under POCSO) विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

accused arrested under POCSO – सिटी थाना खरड़ के SHO ओ. अमरिंदर सिंह सिद्धू के अनुसार, 17 वर्षीय पीड़िता अपनी चचेरी बहनों के साथ बैडमिंटन खेल रही थी। खेल के दौरान उनकी शटल पास ही के एक फ्लैट के बाहर जा गिरी। शटल उठाने के लिए जैसे ही लड़की ऊपर गई, फ्लैट में रहने वाले बलविंदर सिंह (40) ने उसे जबरन अंदर खींच लिया और वारदात को अंजाम दिया।

⚖️ पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

पीड़िता ने घर लौटकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। लड़की के बयान के आधार पर आरोपी बलविंदर सिंह (निवासी फ्लैट नंबर 217, सिमरित टावर) के खिलाफ POCSO एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Comments are closed.