Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन; रोहिणी आचार्य और तेज प्रताप ने दी भावुक बधाई

12

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर उनके परिवार में उत्साह का माहौल है। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य (Lalu Prasad Yadav Birthday) और बेटे तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से पिता के प्रति अपना प्रेम और सम्मान व्यक्त किया है।

 रोहिणी आचार्य का भावुक संदेश

रोहिणी आचार्य ने अपने पिता के लिए लिखे संदेश में कहा, “मेरी जिंदगी में आपका स्थान कोई और नहीं ले सकता। आपने हर कदम पर मेरा हाथ थामा, मुझे गिरकर संभलना और चलना सिखाया। आपका प्यार, त्याग और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बेशकीमती धरोहर है।” उन्होंने ईश्वर से लालू यादव की लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की है।

 ‘मेरी हर उपलब्धि आपको समर्पित’

तेज प्रताप यादव ने बेहद भावनात्मक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें लालू यादव का पुत्र होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा, “आज मैं जो कुछ भी हूं, मेरी हर सफलता और मेरे जीवन की हर उपलब्धि आपके आशीर्वाद, मार्गदर्शन और संस्कारों का परिणाम है। मैं अपनी हर (Lalu Prasad Yadav Birthday) उपलब्धि आपको समर्पित करता हूं।”

Comments are closed.