Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भागने की आशंका, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

12

इंदौर : इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलांग में हुई हत्या का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। हत्या की मुख्य आरोपी और राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से जमानत मिलने के बाद से वह लगातार कोर्ट की पेशियों से नदारद है। अब मृतक के भाई विपिन रघुवंशी ने गंभीर (Raja Raghuvanshi Murder Case) आरोप लगाते हुए दावा किया है कि सोनम देश छोड़कर नेपाल शिफ्ट हो चुकी है।

Raja Raghuvanshi Murder Case – सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट द्वारा जमानत देते समय निर्देश दिए गए थे कि उसे हर तारीख पर कोर्ट के समक्ष उपस्थित होना होगा। हालांकि, जमानत मिलने के बाद से वह किसी भी तारीख पर हाजिर नहीं हुई है। इस निरंतर गैर-हाजिरी ने मामले में एक नया मोड़ ला दिया है।

इसे भी पढ़ें – 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं

मृतक के भाई विपिन रघुवंशी का आरोप है कि सोनम को नेपाल सुरक्षित शिफ्ट करने में एडवोकेट सुदीप राणा ने मदद की है। विपिन का दावा है कि वकील सुदीप राणा स्वयं नेपाल से हैं, जिसके चलते उन्होंने सोनम को बॉर्डर पार कराने में पूरी सहायता की है। इसी कारण अब सोनम कोर्ट में पेश होने से बच रही है।

🔍 सीबीआई जांच की मांग और कानूनी लड़ाई

विपिन रघुवंशी ने इस मामले में सीबीआई (CBI) जांच की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पक्षपातपूर्ण है, क्योंकि अन्य हाई-प्रोफाइल मामलों में त्वरित जांच के आदेश दिए जाते हैं, लेकिन राजा रघुवंशी हत्याकांड में ऐसी सक्रियता नहीं दिख रही।

Comments are closed.