Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

खगड़िया में आसमानी बिजली का कहर; खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र समेत 5 लोगों की मौत

4

खगड़िया : बिहार के खगड़िया जिले में आज आसमानी बिजली गिरने से एक भीषण त्रासदी हो गई। जिले के पौरा और बेलदौर थाना क्षेत्रों में हुई इन अलग-अलग घटनाओं में कुल 5 लोगों की जान चली गई, जबकि (lightning wreaks havoc) कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अचानक हुई इस प्राकृतिक आपदा ने पूरे इलाके में मातम फैला दिया है।

इसे भी पढ़ें – बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा; मधेपुरा के 3 थानाध्यक्षों और चालक की दर्दनाक मौत

पहली घटना पौरा थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव में घटी, जहां मक्का की कटाई का काम चल रहा था। तेज बारिश और बिजली कड़कने के दौरान काम कर रहे लोग संभल पाते, उससे पहले ही जोरदार वज्रपात हुआ। इस हादसे में आशुतोष यादव, उनके पुत्र और एक अन्य ग्रामीण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों के परिवारों में इस समय कोहराम मचा हुआ है।

इसे भी पढ़ें – लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन; रोहिणी आचार्य और तेज प्रताप ने दी भावुक बधाई

वहीं, दूसरी ओर बेलदौर थाना क्षेत्र में भी वज्रपात ने अपना कहर बरपाया। इतमादी गांव के लबघड़िया टोले में एक ही परिवार के सदस्य बिजली की चपेट में आ गए, जिसमें 35 वर्षीय जवाहर शर्मा की मौत हो गई। इसके (lightning wreaks havoc) अलावा नागपुर गांव में भी वज्रपात से एक अन्य युवक ने दम तोड़ दिया। इन घटनाओं में कुल 6 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

Comments are closed.