Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

बेलफास्ट में खौफ का माहौल; सुरक्षा के चलते भारत-आयरलैंड सीरीज पर मंडराया खतरे का बादल

3

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी आयरलैंड दौरे पर इस समय सुरक्षा के काले बादल मंडरा रहे हैं। 15 साल के युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बहुप्रतीक्षित डेब्यू वाली इस सीरीज (India Tour of Ireland) का आयोजन बेलफास्ट में होना है, लेकिन वहां पिछले कुछ दिनों से जारी उग्र प्रदर्शनों ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की नींद उड़ा दी है।

 India Tour of Ireland – नॉरदर्न आयरलैंड की राजधानी बेलफास्ट में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हाल ही में एक अप्रवासी द्वारा स्थानीय व्यक्ति पर चाकू से किए गए जानलेवा हमले का वीडियो वायरल होने के बाद, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। इस घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने गैर-आयरिश लोगों की दुकानों, वाहनों और घरों को निशाना बनाया है और कई जगहों पर आगजनी की घटनाएं हुई हैं।

इसे भी पढ़ें – महिला टी20 वर्ल्ड कप में प्राइज मनी का बड़ा ऐलान; विजेता को मिलेंगे 22 करोड़ से ज्यादा

इस हिंसक माहौल को देखते हुए BCCI ने अपनी चिंता व्यक्त की है। बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा सर्वोपरि है। BCCI ने स्पष्ट किया है कि यदि आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड वेन्यू में बदलाव का प्रस्ताव रखता है, तो उस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। फिलहाल अंतिम निर्णय आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड के पाले में है।

 27 और 29 जून को होने हैं मैच

भारत और आयरलैंड के बीच 27 और 29 जून को बेलफास्ट में दो टी20 मैच खेले जाने हैं। दोनों क्रिकेट बोर्ड वर्तमान हालात पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, स्थिति के सामान्य होने तक सीरीज के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। यदि हिंसा नहीं थमती है, तो वेन्यू बदलना या सीरीज को स्थगित करना ही एकमात्र विकल्प हो सकता है।

Comments are closed.