Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

सूरत पुलिस ने दिखाई दरियादिली; जहर खाने वाले युवक को 7वीं मंजिल से सुरक्षित बचाया

8

सूरत : गुजरात के सूरत शहर से पुलिस की बहादुरी और तत्परता का एक प्रेरणादायक मामला सामने आया है। लसकाना इलाके में एक युवक द्वारा जहरीली दवा का सेवन कर खुद को घर में बंद कर लेने (Surat police showed generosity) की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। समय पर की गई कार्रवाई से एक युवक की जान बच गई है।

लसकाना पुलिस की PCR-81 टीम को जैसे ही कंट्रोल रूम से युवक के जहर खाने की सूचना मिली, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी किरणभाई और कृपाल सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। मामला अत्यंत गंभीर था, क्योंकि युवक ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था।

इसे भी पढ़ें – विमान हादसे के एक साल बाद भी गहरा है जख्म; एकमात्र जीवित बचे रमेश कुमार ने बयां की अपनी पीड़ा

पुलिसकर्मियों ने पाया कि युवक 7वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट में था और उसकी हालत तेजी से बिगड़ रही थी। किसी अनहोनी को रोकने के लिए पुलिस ने जोखिम उठाया। उन्होंने पड़ोसी इमारत की बालकनी के रास्ते 7वीं मंजिल तक पहुँचने की योजना बनाई। अपनी जान की परवाह न करते हुए पुलिसकर्मियों ने बेहद जोखिम भरे तरीके से युवक तक पहुँच बनाई और उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

Surat police showed generosity – युवक को सुरक्षित निकालने के तुरंत बाद पुलिस ने उसे PCR वैन में बिठाया और अस्पताल पहुँचाया। समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने के कारण डॉक्टरों ने युवक की जान बचा ली। अस्पताल में होश आने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Comments are closed.