फरीदाबाद : नेहरू कॉलोनी की तोड़फोड़ की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि जिला नगर योजनाकार (DTP) विभाग की नई कार्रवाई ने हजारों परिवारों की नींद उड़ा दी है। फरीदाबाद के विभिन्न इलाकों में विभाग 3000 से अधिक मकानों और दुकानों को अवैध मानते हुए उन पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में (Faridabad Demolition News) नोटिस चस्पा कर निवासियों को एक सप्ताह का समय दिया है।
Faridabad Demolition News – DTP विभाग की रडार पर जीवन नगर पार्ट-2, गौंछी, दीपावली एन्क्लेव, पंचशील एन्क्लेव, गोठड़ा मोहब्बताबाद और मांगर सहित 10 से अधिक कॉलोनियां हैं। डीटीपी यजन चौधरी के अनुसार, इनमें से कई कॉलोनियां बिना लाइसेंस के काटी गई हैं, जबकि कई जगह नक्शा पास कराए बिना ही निर्माण कार्य किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में, दीपावली एन्क्लेव और पंचशील एन्क्लेव जैसे क्षेत्रों में अब किसी भी समय ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो सकती है।
रजिस्ट्री के बावजूद अवैध निर्माण
जीवन नगर का उदाहरण देते हुए डीटीपी ने स्पष्ट किया कि 5 एकड़ में बसी इस कॉलोनी के बिल्डर के पास कोई लाइसेंस नहीं था। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लोगों ने वहां रजिस्ट्री भी करा ली है, तो वह केवल मालिकाना हक साबित करती है, निर्माण करने का अधिकार नहीं। बिना लाइसेंस वाली जमीन पर मकान, दुकान या अन्य किसी भी प्रकार का निर्माण पूरी तरह अवैध है।
Comments are closed.