Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

Veer Pahariya: ‘बेनाम’ से वापसी करेंगे वीर पहाड़िया; महेश भट्ट की फिल्म में निभाएंगे लीड रोल

14

मुंबई : अभिनेता वीर पहाड़िया, जिन्होंने 2025 में ‘स्काई फोर्स’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था, अब अपनी अगली फिल्म ‘बेनाम’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। काफी समय से फिल्म के निर्देशन को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है। इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट को सिद्धांत सचदेव निर्देशित करेंगे, जबकि (Veer Pahariya will return from Benam) इसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माता महेश भट्ट प्रस्तुत कर रहे हैं।

Veer Pahariya will return from Benam – यह फिल्म अपनी स्टारकास्ट को लेकर चर्चा में है। फिल्म में वीर पहाड़िया लीड रोल में नजर आएंगे, वहीं दर्शकों को हैरान करने के लिए ‘फुकरे’ फेम वरुण शर्मा को विलेन के रूप में कास्ट किया गया है। वरुण, जो अपनी बेहतरीन कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं, इस फिल्म में एक गंभीर और डार्क किरदार निभाते नजर आएंगे। ‘बेनाम’ एक रूटेड एक्शन एंटरटेनर होगी, जिसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस के साथ-साथ भावनात्मक गहराई भी होगी।

 वीर का नया ‘एंटी-हीरो’ अवतार

वीर पहाड़िया के लिए यह फिल्म उनके करियर का सबसे बड़ा मोड़ साबित हो सकती है। अब तक अपनी स्क्रीन इमेज से अलग, वीर इस फिल्म में एक ‘रफ और रग्ड’ एंटी-हीरो की भूमिका में दिखेंगे। ‘स्काई फोर्स’ के बाद गौरव वर्मा द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘प्रेमलू’ के रीमेक का काम पूरा करने के बाद, वीर अब ‘बेनाम’ को लेकर पूरी तरह उत्साहित हैं। दर्शक उन्हें एक बिल्कुल नए और चुनौतीपूर्ण किरदार में देखने के लिए उत्सुक हैं।

 पर्दे के पीछे की टीम
    • निर्देशक: सिद्धांत सचदेव

    • प्रस्तुतकर्ता (Presenter): महेश भट्ट

    • मुख्य कलाकार: वीर पहाड़िया (लीड) और वरुण शर्मा (विलेन)

    • जॉनर: एक्शन एंटरटेनर

       

 

Comments are closed.