Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

हरियाणा में 11 नए IAS पद सृजित; गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत 5 शहरों के लिए अलग CEO

3

चंडीगढ़ : हरियाणा में अधिकारियों की कमी को दूर करने और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा निर्णय लिया गया है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (कैडर शक्ति निर्धारण) 7वां संशोधन विनियम 2026 जारी कर हरियाणा कैडर के कुल (Haryana Administrative News) स्वीकृत पदों को 215 से बढ़ाकर 226 कर दिया है। लगभग साढ़े सात वर्षों के बाद हुआ यह संशोधन राज्य के प्रशासनिक ढांचे में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।

Haryana Administrative News – इस नई अधिसूचना की सबसे प्रमुख विशेषता राज्य के तेजी से विकसित हो रहे महानगरों पर विशेष ध्यान देना है। पहली बार गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, सोनीपत और हिसार मैट्रोपॉलिटन डिवैल्पमैंट अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEO) के लिए 5 अलग IAS कैडर पद सृजित किए गए हैं। इससे इन बड़े शहरों की शहरी नियोजन और विकास परियोजनाओं की निगरानी अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगी।

 पदों का नया गणित

अधिसूचना के अनुसार प्रशासनिक पदों में निम्नलिखित बदलाव किए गए हैं:

    • सीधे भर्ती वाले IAS: इनकी संख्या 150 से बढ़ाकर 158 कर दी गई है।

    • पदोन्नति कोटा: HCS और अन्य राज्य सेवाओं से पदोन्नत होकर IAS बनने वालों का कोटा 65 से बढ़ाकर 68 किया गया है।

    • उपायुक्त (DC) पद: हांसी के 23वां राजस्व जिला बनने के कारण DC के पद 22 से बढ़कर 23 हो गए हैं।

    • वरिष्ठ ड्यूटी पद: इनकी संख्या 117 से बढ़ाकर 123 कर दी गई है।

    • अन्य श्रेणियां: महानिदेशक/आयुक्त श्रेणी के पद 1 से बढ़कर 3 और निदेशक/परियोजना निदेशक श्रेणी के पद 1 से बढ़कर 5 किए गए हैं।

       

 

 

Comments are closed.