Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

चाइनीज मांझे का कहर; गन्ना मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी, फ्लाईओवर पर हुआ बड़ा हादसा

8

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा आम लोगों की (Chinese Manjha’s havoc) जान का दुश्मन बन गया है। सोमवार को श्यामगंज फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक हादसे में गन्ना मंत्री संजय गंगवार के 15 वर्षीय भतीजे आदित्य वीर सिंह गंगवार की गर्दन मांझे से गंभीर रूप से कट गई। घटना के समय आदित्य अपनी स्कूटी से स्टेडियम जा रहा था। मांझे की चपेट में आने से वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

Chinese Manjha’s havoc – आदित्य को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर कौशल कुमार ने बताया कि किशोर के गाल, होंठ, कान, गर्दन और हाथों में गहरी चोटें आई थीं और अत्यधिक रक्तस्राव हो चुका था। साढ़े तीन घंटे चले सफल ऑपरेशन के बाद उसे स्टिच दिए गए हैं, हालांकि अभी भी उसे होश आने का इंतजार है।

 मंत्री ने प्रशासन को घेरा

अस्पताल पहुंचे गन्ना मंत्री संजय गंगवार ने इस घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने बरेली के DM और SSP से जवाब तलब करने की बात कही है। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि जब सरकार ने चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगा रखा है, तो शहर में इसकी खुलेआम उपलब्धता प्रशासन की बड़ी लापरवाही है। उन्होंने कहा कि सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त कार्रवाई तय की जाएगी।

 SSP ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

वहीं, बरेली SSP अनुराग आर्य ने कहा कि प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ अभियान को अब और अधिक तेज किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी दुकानदार या आपूर्तिकर्ता इसमें संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed.