Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

Social Media Addiction Case: रील्स की लत ने उजड़ा घर; छतरपुर में मजदूरी करने वाले पति ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

13

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहाँ सोशल मीडिया और रील्स बनाने के शौक ने एक हंसते-खेलते परिवार को बिखरने की कगार पर खड़ा कर दिया है। शाहपुर निवासी एक महिला इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने के दौरान एक युवक के संपर्क में आई और फिर अपने पति व दो मासूम बच्चों को छोड़कर घर से फरार हो गई।

🤳 रील्स से शुरू हुई दोस्ती का खौफनाक अंत

पीड़ित पति मुकुंदी अहिरवार, जो मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है, ने बताया कि उसकी पत्नी को इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने का बहुत शौक था। इसी दौरान उसकी जान-पहचान एक युवक से हुई, जो धीरे-धीरे वीडियो कॉल और घंटों की बातचीत में बदल गई। पीड़ित का आरोप है कि पत्नी ने अपनी बेटी को भी धमकाया था कि यदि उसने पिता को कुछ बताया, तो वह उसे मारेगी। 16 अक्टूबर को वह अचानक घर से लापता हो गई।

⚖️ बच्चों के भविष्य के लिए न्याय की गुहार

मुकुंदी ने जब अपनी पत्नी को वापस लाने का प्रयास किया, तो उसने साथ आने से स्पष्ट मना कर दिया। अब पीड़ित पति ने छतरपुर एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। मुकुंदी ने नम आंखों से कहा, “मैं एक गरीब मजदूर हूँ। मेरी बस यही इच्छा है कि मेरी पत्नी वापस आ जाए ताकि मेरे मासूम बच्चों को मां का प्यार मिल सके।” पीड़ित ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं और प्रशासन से सहयोग की उम्मीद जताई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.