Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

Indore Metro News: इंदौर में मेट्रो निर्माण की बड़ी लापरवाही; चलती BMW कार पर गिरा कंक्रीट का मलबा

4

इंदौर: इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में मेट्रो प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है। बापट चौराहे पर मेट्रो ट्रैक से गिरा कंक्रीट का मलबा सीधे एक बीएमडब्ल्यू कार पर जा गिरा, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कार में सवार अपूर्व जोशी और उनका परिवार इस हादसे में सुरक्षित बच गया।

🚗 कैसे हुआ हादसा?

अपूर्व जोशी अपनी बीएमडब्ल्यू कार से बापट चौराहे से गुजर रहे थे, तभी ऊपर चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान अचानक कंक्रीट का मलबा उनकी कार पर आ गिरा। मलबे की मात्रा इतनी अधिक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कार सवार परिवार सदमे में है, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

😡 अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप

कार मालिक अपूर्व जोशी ने आरोप लगाया है कि मेट्रो प्रोजेक्ट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद जब उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की, तो उनकी ओर से कोई ठोस कार्रवाई या सकारात्मक जवाब नहीं मिला। हारकर उन्होंने विजयनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा किया।

⚖️ पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए विजयनगर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। इंदौर एसीपी पराग सेनी के अनुसार, “कार डैमेज होने की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज की जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सुरक्षा चूक के लिए कौन जिम्मेदार है और निर्माण कार्य में लापरवाही किसकी है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.