Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

बालाघाट में विधवा महिला की निर्मम हत्या; प्रेमी ने पिता और भाई के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

14

बालाघाट: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर तहसील से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक 35 वर्षीय विधवा सविता धुर्वे की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस (ruthless murder o widowed woman) अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी प्रेमी और उसके परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सविता धुर्वे का पति के निधन के बाद 4 वर्षों से कृष्णा उर्फ गणेश शिवालिया के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सविता को उम्मीद थी कि यह रिश्ता शादी में बदलेगा और उसकी चार बेटियों को पिता का सहारा मिलेगा। एसडीओपी अरविंद शाह के अनुसार, सविता लगातार कृष्णा पर शादी करने और बेटियों की जिम्मेदारी उठाने का दबाव बना रही थी, जिसके कारण कृष्णा का दूसरा वैवाहिक रिश्ता भी टूट गया था। इससे परेशान होकर उसने सविता को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

इसे भी पढ़ें – इंस्टाग्राम पर रईस दिखने वाला निकला पुताई करने वाला मजदूर; कॉलेज छात्रा को झांसा देकर भगाया

ruthless murder o widowed woman – यह हत्याकांड किसी एक व्यक्ति का काम नहीं था। कृष्णा ने अपने पिता बुधराम शिवालिया और भाई बलराम शिवालिया के साथ मिलकर सविता को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई। 12 जून को मोदी नगर के एक निर्माणाधीन मकान में धारदार हथियार से गला रेतकर सविता की हत्या कर दी गई।

 अनाथ हुईं चार मासूम बेटियां

सविता की मौत के साथ ही उसकी चार मासूम बेटियों के सिर से मां का साया भी हमेशा के लिए उठ गया है। पिता को पहले ही खो चुकी इन बच्चियों के लिए अब जीवन का भविष्य अंधकारमय हो गया है। एक मां जिसने अपनी बेटियों को सुरक्षित भविष्य देने के लिए सहारे की तलाश की थी, वह खुद भरोसे का शिकार होकर हमेशा के लिए खामोश हो गई।

Comments are closed.