Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

Bikram Majithia Case: गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी तेज; हाईकोर्ट पहुंचे पूर्व मंत्री

6

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। हाल ही में, कमिश्नरेट और देहाती पुलिस के उच्च अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ (Bikram Majithia Case) उनके ग्रीन एवेन्यू स्थित निवास पर छापेमारी की। हालांकि, मजीठिया वहां नहीं मिले, लेकिन पुलिस लगातार उनके अन्य संभावित ठिकानों पर भी दबिश दे रही है। गिरफ्तारी से बचने के लिए मजीठिया ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

📂 क्या है मजीठा थाने का पूरा विवाद?

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह विवाद 30 मई 2026 को शुरू हुआ, जब मजीठा पुलिस ने जोबनप्रीत सिंह नाम के आरोपी को एक मुकद्दमे में गिरफ्तार किया था। आरोप है कि बिक्रम सिंह मजीठिया भारी भीड़ के साथ थाने पहुंचे और जबरन अंदर घुसने का प्रयास किया। एस.एस.पी. का दावा है कि भीड़ ने थाने के विभिन्न कमरों में जाकर सरकारी रिकॉर्ड और फाइलों के साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की गई, जिसके बाद आरोपी को पुन: गिरफ्तार कर स्थिति नियंत्रित की गई।

👮 विशेष टीम का गठन और जांच

इस संवेदनशील मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस ने एस.पी. और डी.एस.पी. रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध वीडियो फुटेज के आधार पर आधा दर्जन से अधिक लोगों की पहचान कर ली गई है। मौके पर मौजूद 4 से 5 दर्जन लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच (Bikram Majithia Case) टीम अपनी रिपोर्ट सौंपने की तैयारी कर रही है, जिसके बाद ही अगली कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

 

 

Comments are closed.