Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर

5

नई दिल्ली : मालवीय नगर स्थित होटल में हुए दर्दनाक अग्निकांड, जिसमें 22 लोगों की मौत हुई थी, मामले में पुलिस कार्रवाई तेज हो गई है। चार दिन की पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद, मुख्य आरोपी होटल मालिक (accountant surrendered in court) लवकेश बजाज और होटल के रसोइए केशव नेगी को दिल्ली की साकेत कोर्ट में पेश किया गया। इस बीच, घटना के बाद से फरार चल रहा होटल का अकाउंटेंट जय मिश्रा भी आज कोर्ट में पेश हुआ और सरेंडर कर दिया।

इसे भी पढ़ें – मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली फायर विभाग की पोल खुली; 15 साल से नहीं हुई भर्ती

accountant surrendered in court – पुलिस सूत्रों के अनुसार, अग्निकांड में 65 वर्षीय रसोइए केशव नेगी की कथित लापरवाही को आग लगने का मुख्य कारण माना जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अभी और पूछताछ के लिए होटल मालिक की रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है। जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि फरार चल रहे अकाउंटेंट जय मिश्रा के नाम पर ही होटल के लिए ‘बी एंड बी’ (B&B) की अनुमति ली गई थी, जिससे उसकी भूमिका पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

 22 लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत

यह अग्निकांड दिल्ली के सबसे दुखद हादसों में से एक है, जिसमें विदेशी नागरिकों सहित कुल 22 लोगों की जान चली गई थी और 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस इस मामले में होटल के सुरक्षा मानकों और संचालन में बरती गई लापरवाही की हर एंगल से जांच कर रही है। साकेत कोर्ट में आज हुई पेशी के बाद अब सभी की निगाहें अगली सुनवाई पर टिकी हैं।

 

 

 

Comments are closed.