Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर में लगी आग; मंत्रालय ने दी सफाई

6

दिल्ली स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) के परिसर में लगी आग को लेकर फैल रही गलत सूचनाओं पर शिक्षा मंत्रालय ने स्पष्टीकरण जारी किया है। मंत्रालय ने साफ किया है कि आग उनके कार्यालय (Fire at SPA Delhi) में नहीं लगी थी, बल्कि यह घटना ITO स्थित SPA की बिल्डिंग में हुई थी। मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्ट्स में फैल रही गलत जानकारी को खारिज करते हुए कहा,आग मामूली थी और उस पर समय रहते काबू पा लिया गया। किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

⚔️ राजनीतिक प्रतिक्रिया: विपक्ष का सरकार पर तंज

 

इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है:

    • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे: खरगे ने ‘एक्स’ पर तंज कसते हुए कहा कि मंत्रालय में आग की खबर का पता नहीं, लेकिन भाजपा ने अपने कुकर्मों से पूरी शिक्षा व्यवस्था में आग लगा दी है। उन्होंने पेपर लीक और CBSE घोटालों का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा।

    • जयराम रमेश: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस घटना को “बहुत गड़बड़” और चिंताजनक बताया।

    • मनीष सिसोदिया (AAP): आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक और CBSE गड़बड़ियों से जुड़े सबूतों को मिटाने के लिए यह आग लगाई गई हो सकती है.

 

📢 मंत्रालय का स्पष्ट खंडन

शिक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि उनका कार्यालय ‘कर्तव्य भवन-2, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड’ पर स्थित है, जबकि आग लगने की घटना ‘विकास मार्ग (ITO)’ स्थित SPA परिसर में हुई। मंत्रालय ने लोगों और (Fire at SPA Delhi) मीडिया से किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी फैलाने से बचने की अपील की है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Comments are closed.