Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

हिसार इंडस्ट्रियल क्लस्टर: हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्री फीस पूरी तरह माफ

5

राज्य सरकार ने हिसार में अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर (AKIC) के तहत विकसित होने जा रहे एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर (IMC) प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने इस परियोजना के लिए ट्रांसफर की गई कुल 2,988 एकड़ भूमि पर लगने वाले पूरे स्टाम्प शुल्क और रजिस्ट्री फीस को माफ कर दिया है। राजस्व एवं (Hisar industrial cluster) आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

 प्रोजेक्ट की वर्तमान स्थिति और अगले चरण

यह औद्योगिक क्लस्टर हिसार और आसपास के इलाकों में उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा। प्रोजेक्ट अब कागजों से निकलकर जमीन पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। भूमि अधिग्रहण, विभागों के बीच जमीन का ट्रांसफर, टैक्स माफी और पर्यावरण संबंधी सभी जरूरी क्लीयरेंस मिल चुके हैं। अगले चरण में सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके बाद उद्योगपतियों को प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 हरियाणा को कैसे मिलेगा आर्थिक लाभ 

हिसार एयरपोर्ट के पास बनने वाले इस एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर से हरियाणा को आर्थिक, औद्योगिक और रोजगार के क्षेत्र में जबरदस्त लाभ होगा। यह प्रोजेक्ट हरियाणा को उत्तर भारत का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स हब बना सकता है। अनुमान के अनुसार, इससे करीब सवा लाख रोजगार के अवसर पैदा (Hisar industrial cluster) होंगे और 32 हजार करोड़ से अधिक का निवेश आने की संभावना है।   बड़ा लाभ मिलेगा।

 

Comments are closed.