Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

भारत-पाक महामुकाबले में स्मृति मंधाना का जलवा; तोड़ सकती हैं मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड

4

बर्मिंघम : महिला T20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए मंच सज चुका है। 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन ग्राउंड पर शाम 7 बजे से यह मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में सबकी नजरें स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना पर होंगी, जिनका पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की धरती (Smriti Mandhana’s magic) पर बेहद शानदार रिकॉर्ड रहा है।

 पाकिस्तान के खिलाफ टॉप स्कोरर बनने की दहलीज पर

स्मृति मंधाना मौजूदा भारत और पाकिस्तान की खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 239 रन बनाए हैं। अब उनके पास मिताली राज के 315 रनों के ‘ऑल-टाइम टॉप स्कोरर’ रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका है। मंधाना को मिताली राज को पीछे छोड़ने के लिए मात्र 77 रनों की आवश्यकता है। अगर वह ऐसा करती हैं, तो वह भारत-पाकिस्तान टी20 मुकाबलों में 300 प्लस रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज बन जाएंगी।

 इंग्लैंड की जमीन पर मंधाना का ‘अजेय’ रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना के लिए इंग्लैंड की परिस्थितियां काफी अनुकूल रही हैं। उन्होंने इंग्लैंड में पाकिस्तान के खिलाफ 2022 में एक पारी खेली थी, जिसमें वह 63 रनों पर नाबाद रही थीं। दिलचस्प बात यह है कि अब (Smriti Mandhana’s magic) तक इंग्लैंड की सरजमीं पर कोई भी पाकिस्तानी गेंदबाज उन्हें आउट नहीं कर पाया है। यह पारी पाकिस्तान के खिलाफ उनकी अब तक की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी भी है।

Comments are closed.