Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

2027 में भगवंत मान का दोबारा सीएम बनना तय; बठिंडा में बोले अरविंद केजरीवाल

12

बठिंडा : आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बठिंडा में एक भव्य मेगा रोड शो किया। नगर निगम चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद (Kejriwal Bathinda Road Show) जनता का आभार जताते हुए केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान सरकार के चार वर्षों के कार्यों से पंजाब की जनता बेहद खुश है और 2027 में एक बार फिर भारी बहुमत से ‘आप’ की सरकार बनना तय है।

इसे भी पढ़ें – अब बिना OTP के नहीं बनेगा PUC सर्टिफिकेट; ट्रांसपोर्ट विभाग का नया अपडेट, जानें पूरी प्रक्रिया

Kejriwal Bathinda Road Show – रोड शो के दौरान केजरीवाल ने पंजाब की राजनीति में सक्रिय चार दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में एक पार्टी ‘चिट्टा पार्टी’ है, दूसरी ‘झगड़ा पार्टी’ है और तीसरी ‘ईडी पार्टी’ है। उन्होंने कहा कि इन सभी के विपरीत, ‘आम आदमी पार्टी’ जनता की अपनी पार्टी है जो सिर्फ काम करने में विश्वास रखती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 75 सालों में पंजाब ने जो देखा, उसके बाद भगवंत मान जैसा ईमानदार मुख्यमंत्री पहली बार मिला है।

 झाड़ू के पक्ष में बड़ा जनादेश: सीएम भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि इतनी भीषण गर्मी के बावजूद लोगों ने ‘झाड़ू’ के पक्ष में भारी जनादेश दिया है। मान ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक, शानदार सरकारी स्कूल और नहरों के पानी का खेतों तक पहुंचना उनकी सरकार की बड़ी उपलब्धियां हैं। उन्होंने दावा किया कि सुनम में कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल के गठबंधन को जनता ने पूरी तरह नकार कर उनका सूपड़ा साफ कर दिया है।

Comments are closed.