Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
आगामी दिनों में देवी प्रतिमा विसर्जन,और सुरक्षा की पैनी नजर व्यक्ति को कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ा मिशन शक्ति फेज तहत, एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था मिशन शक्ति के तहत अनूठा पहल, बालिकाओं ने संभाली जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर इंडिया गठबंधन की हवा निकाल दी सड़क सुरक्षा के लिए समर्पित शिक्षक डॉ. पीयूष मिश्रा का झांसी में सम्मान ब्रेकिंग: झांसी से कन्नौज तक सड़क पर हादसों का कहर, कहीं भिड़ंत के बाद धधका ऑटो तो कहीं चलती कार बनी... लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश का कहर, भरभराकर गिरा मकान भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की...

उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तैयारी?

16

मुंबई : महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ी उठापटक के संकेत मिल रहे हैं। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के कुछ सांसदों और वरिष्ठ नेताओं के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के संपर्क में होने की खबरों के (emergency meeting of MP’s) बीच उद्धव ठाकरे ने रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष को थामने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

emergency meeting of MP’s – पिछले कुछ दिनों से राज्य की राजनीति में ‘ऑपरेशन टाइगर’ नामक एक शब्द ने हलचल मचा दी है। राजनीतिक गलियारों में दावा किया जा रहा है कि उद्धव गुट के कई नेता और सांसद अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं और वे शिंदे खेमे के संपर्क में बने हुए हैं। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसने पार्टी के रणनीतिकारों की चिंता बढ़ा दी है।

इसे भी पढ़ें – जुपिटर हॉस्पिटल के बाहर बुजुर्ग से मारपीट; ओला ड्राइवर पर भड़के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, दिए सख्त निर्देश

लोकसभा चुनाव में मिले बेहतर प्रदर्शन से उत्साहित उद्धव गुट के लिए यह संकट किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा। आगामी मुंबई महानगरपालिका और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी दल अपनी ताकत बढ़ाने में लगे हैं। विश्लेषकों का मानना है कि यदि इस दौर में कोई बड़ा चेहरा पाला बदलता है, तो यह केवल संख्याबल का नहीं, बल्कि एक बड़ा राजनीतिक संदेश भी होगा, जो आने वाले समय में राज्य की राजनीति को नया मोड़ दे सकता है।

 उद्धव ठाकरे का ‘एकजुटता’ संदेश

उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई गई बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन में अनुशासन और एकजुटता का संदेश देना है। पार्टी नेतृत्व चाहता है कि बैठक के जरिए न केवल अटकलों को खारिज किया जाए, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सांसद और नेता नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़े हैं। दूसरी ओर, एकनाथ शिंदे गुट की बढ़ती सक्रियता ने इस स्थिति को और अधिक संवेदनशील बना दिया है।

Comments are closed.