Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुलिस और गो-तस्करों में मुठभेड़; एक तस्कर को लगी गोली, साथी फरार

3

नूंह : हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस और गो-तस्करों के बीच देर रात एक सनसनीखेज मुठभेड़ हुई है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुलिस नाकाबंदी को तोड़कर भाग रहे तस्करों ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी (encounter between police and cow smugglers) कार्रवाई में एक गो-तस्कर के पैर में गोली लगी है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

encounter between police and cow smugglers – पुन्हाना सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप गाड़ी में गोवंश की तस्करी की जा रही है। एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी के दौरान जब पुलिस ने गाड़ी रुकने का इशारा किया, तो तस्करों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा किया तो बाडी कोठी के पास तस्करों ने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें – हरियाणवी गायक और कॉमेडियन पेप्सी शर्मा का 38 वर्ष की उम्र में निधन; शोक की लहर

पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक तस्कर के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल तस्कर की पहचान असलम (पुत्र इब्राहिम, निवासी मांदोसर, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उसे तुरंत शाहिद हसन खां मेडिकल कॉलेज, नल्लहड (नूंह) में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

⚖️ फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब फरार दूसरे साथी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी कर रही है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस तस्करों के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

Comments are closed.