Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत की राष्ट्रपति ने भारत-उत्‍तर मैसिडोनिया व्यापार मंच को संबोधित किया। जनवरी 2021 से जून 2026 के बीच 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरनाक सीवर और सेप्टिक टैंक की... चित्रकूट में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 300 किलो लहन नष्ट, 20 लीटर कच्ची शराब... चित्रकूट कोठी तालाब का डीएम ने किया निरीक्षण। प्रधानमंत्री ने वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। CM YOGI LIVE:- बांदा में 710 करोड़ + लागत की 229 विकास परियोजना का लोकार्पण/ शिलान्यास। सरकार ने प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की वृद्धि जिससे प्याज किसानों को बेहतर मुनाफा मिलेगा और ब... केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरु हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने... बांदा डीएम ने बांदा को हरा भरा करने के उद्देश्य से पौधों की निकली बारात डीएम की मुहिम को जमीन पर लान... मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के न...

पानीपत में मानवता शर्मसार; 12 साल की अनाथ बच्ची के साथ सगे फूफा ने किया रेप, पुलिस जांच में जुटी

4

पानीपत : हरियाणा के पानीपत से एक बेहद घिनौना मामला सामने आया है, जहां एक 12 साल की बेबस और अनाथ बच्ची को उसके सगे फूफा ने अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने बच्ची को (humanity ashamed in Panipat) नशीली गोलियां खिलाकर खेतों में उसके साथ रेप किया और बाद में उसे अर्द्धबेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें – हिसार की बेटी मधु वर्मा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गोल्ड; 78 देशों के खिलाड़ियों को दी मात

humanity ashamed in Panipat – गुरुवार रात करीब 9 बजे, सड़क किनारे बदहवास पड़ी बच्ची की आवाज सुनकर दो दोस्तों ने उसे सहारा दिया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए, उन्होंने उसे तुरंत पानीपत के सिविल अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया। अस्पताल पहुंची पुलिस टीम और बाल कल्याण समिति (CWC) ने जब बच्ची की दास्तां सुनी, तो सभी के रोंगटे खड़े हो गए।

 बेसहारा बच्ची और दरिंदे फूफा का सच

मासूम ने बताया कि उसकी मां की मृत्यु बचपन में ही हो गई थी और पिता ने दूसरा निकाह कर लिया, जिससे वह घर में उपेक्षित थी। पेट पालने के लिए वह उत्तर प्रदेश से आकर पानीपत में मेहनत-मजदूरी करती थी। आरोपी फूफा उसे बहला-फुसलाकर खेतों में ले गया, जहां नशीली गोलियां खिलाकर उसने दरिंदगी की। बच्ची ने यह भी खुलासा किया कि आरोपी उसे पहले भी शिकार बना चुका था और उसका दूसरा फूफा उसे अश्लील वीडियो दिखाता था।

Comments are closed.